व्यापारराष्ट्रीय

सुबह-सुबह मिली बड़ी राहत, 183 रुपये सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

LPG Cylinder Price : सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये घटा दिया है. इस कटौती के बाद अब इसका रेट ₹2930 हो गया है जो पहले ₹3,113.50 था. 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नई दिल्‍ली. महीने के पहले ही दिन एक खुशखबरी आई है. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये घटा दिया है. इस कटौती के बाद अब इसका रेट ₹2930 हो गया है जो पहले ₹3,113.50 था. 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं. जनवरी 2026 में दिल्‍ली में इसका रेट 1691.50 रुपये था, जो जून बढ़कर लगभग दोगुना हो गया. मार्च 2026 में दो बार इसके रेट बढ़े. 1 मार्च कमर्शियल सिलेंडर 28 रुपये तो 7 मार्च को 114.50 रुपये महंगा हो गया. मई में इसके रेट में 993 रुपये की भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई और दिल्ली में कीमत सीधे पहुंच गई 3071.50 रुपये पर पहुंच गई. 1 जून को यह 42 रुपये महंगा हो गया.

आज हुई कटौती के बाद नई दिल्‍ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹2930 हो गई है. इसी तरह लखनऊ में 3236 रुपये से घटकर 3052.5 रुपये तो कोलकाता में 3255.50 की जगह 3081.50 रुपये हो गई है. पटना में कमर्शियल सिलेंडर अब 3227 रुपये का मिलेगा.

पेट्रोल पर निर्यात शुल्‍क बढ़ा

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पेट्रोल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) को 1.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर सीधे 4 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. सरकार का यह कदम साफ तौर पर तेल कंपनियों द्वारा घरेलू बाजार के बजाय विदेशी बाजारों में मुनाफा कमाने के लिए किए जाने वाले पेट्रोल निर्यात को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button