मनोरंजन

10वें दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में बड़ी गिरावट

Ustaad Bhagat Singh Box office Collection Day 10: पवन कल्याण की एक्शन फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर उसकी कमाई स्लो हो गई. इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. खासकर ‘धुरंधर 2’ से मिल रही कड़ी टक्कर ने इसके कलेक्शन पर असर डाला है.अब इसके 10वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं. आइए आपको बताते हैं फिल्म ने दसवें दिन कितनी कमाई की है. 10वें दिन का कलेक्शन

रिलीज के 10वें दिन यानी शनिवार को फिल्म का कलेक्शन और गिर गया. इस दिन फिल्म ने सिर्फ 0.87 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है. इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 1.02 करोड़ रुपये कमाए थे. अब नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जिससे थोड़ा उछाल आने की उम्मीद है.

ओपनिंग के बाद गिरती गई कमाई

फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन इसके बाद कमाई तेजी से नीचे गिरने लगी. दूसरे दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 9.10 करोड़ रुपये और चौथे दिन 7.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके बाद फिल्म की कमाई और कम हो गई और यह रोजाना करीब 1 से 2 करोड़ के बीच ही सिमटकर रह गई है.

100 करोड़ से अभी दूर फिल्म

‘उस्ताद भगत सिंह’ अभी तक 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. फिल्म ने भारत में अब तक करीब 68.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 92.62 करोड़ रुपये तक पहुंची है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button