राष्ट्रीय

Modi Cabinet 3.0 का बड़ा फैसला, 3 करोड़ नये घर बनाए जाएंगे

नई दिल्ली। Modi Cabinet 3.0 की आज शाम पहली बैठक खत्म हो गई है। पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। पहला बड़ा फैसला किसानों के लिए लिया गया है। और किसान सम्मान निधी की 17वीं किस्त जारी की गई। जिसे जून के आखरी में जारी किया जाना था। जिसे पहले सप्ताह में ही दे दिया गया। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए 3 करोड़ नये घर बनाए जाएंगे।

Modi Cabinet 3.0 : पहले 2 करोड़ नये आवास बनाने की बात कही जा रही थी। जिस पर से अब पर्दा छट गया है। और पहली कैबिनेट में 3 करोड़ नये मकान बनाने का निर्णय लिया गया है। नये मकान पीएम आवास के तहत बनाए जाएंगे। नये घरों में एलपीजी-बिजली और शौचालय की भी व्यवस्था किये जाएंगे। इसे मोदी कैबिनेट का पहला मास्टरस्टोक बताया जा रहा है।

तीसरा बड़ा निर्णय सौर ऊर्जा को लेकर लिया गया है। कहा गया है बिजली का बिल जितना कम आएगा उतना अच्छा है। ये हमारी सरकार की प्राथमिकता रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक चल रही है। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, अश्वनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी सहित कैबिने के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button