अंतर्राष्ट्रीय

BIG BREAKING: उपराष्ट्रपति को ले जा रहा विमान लापता

मलावी। मलावी Malawi के उप-राष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा विमान लापता Missing plane हो गया है। राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान में ये जानकारी दी गयी है। बीबीसी ने बताया कि मलावी रक्षा बल का विमान सोमवार सुबह राजधानी लिलोंग्वे से रवाना होने के बाद “रडार से गायब हो गया”। विमान से संपर्क न होने के बाद राष्ट्रपति ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया। Vice-President Saulos Chilima विदेशी मीडिया ने बताया कि विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे के बाद देश के उत्तर में स्थित मज़ूज़ू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। घटना की जानकारी के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाज़रस चकवेरा ने बहामास की अपनी यात्रा रद्द कर दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, “पूरी स्तिथि साफ़ होने के बाद ही घटनाक्रम के बारे में जनता को जानकारी दी जाएगी।” बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार विमान के लापता होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मलावी के सूचना मंत्री मूसा कुंकुयू ने बीबीसी को बताया कि विमान को खोजने के प्रयास जारी हैं। कुंकुयू ने कहा: “जिस हवाई अड्डे पर उन्हें उतरना था वो मज़ुज़ू के उत्तरी भाग में है।” एक रिपोर्ट के अनुसार, चिलिमा को 2022 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर सरकारी अनुबंध देने के बदले में पैसे लेने का आरोप था। हालांकि पिछले महीने अदालत ने सबूत के अभाव में आरोपों को खारिज कर दिया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button