मनोरंजन

‘सिंघम अगेन’, ‘भूल भुलैया 3’ को तगड़ा झटका! सऊदी अरब में दोनों फिल्मों की रिलीज पर लगा बैन

इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश होने जा रहा है। एक तरफ अजय देवगन और रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ है, और दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3‘। दिवाली जैसे मौके को भुनाने के लिए इन दोनों ही फिल्मों के लिए स्क्रीन्स को लेकर मेकर्स के बीच खूब खींचतान रही। और अब खबर है कि दोनों ही फिल्मों को सऊदी अरब में बैन कर दिया गया है।

Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 इस शुक्रवार, 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही हैं। लेकिन इन्हें सऊदी अरब में बैन कर दिया गया है। ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में ‘सिंघम अगेन’ को धार्मिक टकराव के कारण बैन किया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में हिंदू-मुस्लिम का विवाद दिखाया गया है।

वहीं ‘भूल भुलैया 3’ को इसलिए बैन किया गया है क्योंकि इसमें होमोसेक्शुएलिटी दिखाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार ने फिल्म में होमोसेक्शुअल रेफरेंस का इस्तेमाल किया है। फिल्म में कार्तिक के अलावा माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी हैं। अब देखना यह होगा कि बैन के इस कदम पर मेकर्स क्या एक्शन लेते हैं। फिलहाल तो इस बैन से दोनों फिल्मों को तगड़ा झटका लगा है।

‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग

वहीं, दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग की बात करें, तो जहां ‘भूल भुलैया 3’ की एडवांस बुकिंग 28 अक्टूबर से ही शुरू हो गई थी, वहीं ‘सिंघम अगेन’ की बुकिंग बुधवार, 30 अक्टूबर से शुरू हुई। इसके बावजूद प्री-सेल्स के मामले में ‘सिंघम अगेन’, ‘भूल भुलैया 3’ से आगे निकल गई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button