अन्य खबरें

बड़ा हादसा : छुहीमिट्टी खदान धसने से एक महिला की मौत, एक की हालत गंभीर, पुताई के लिए मिट्टी लेने गयी थी महिलाएं

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां मिट्टी खदान धसने से बड़ा हादसा हुआ है। छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गईं। दो महिलाएं बाल-बाल बचीं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृत व घायल व महिला को बाहर निकाला।

घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर की है। दिवाली के अवसर पर घर की पुताई के लिए ग्रामीण महिलाएं छुहीमिट्टी खदान से मिट्टी निकाल रही थीं। इस दौरान ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे एक महिला की नीचे दबने से मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गई। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिलाओं को बाहर निकाला। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button