छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल ने दी नक्सलियों के एनकाउंटर पर विष्णु देव साय सरकार को बधाई

गौरेला पेंड्रा मरवाही: पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल रविवार को पेंड्रा पहुंचे. बघेल ने कांग्रेस नेता प्रमोद परस्ते के घर जाकर उनकी माता को श्रद्धांजलि अर्पित की. बघेल ने कहा कि ”बलौदाबाजार की घटना कोई सामान्य घटना नहीं है बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. बलौदाबाजार में षडयंत्र हुआ है. पूरी घटना से ये साफ हो गया है कि सरकार नाम की कोई चीज वहां नहीं थी. स्थिति बेकाबू हो गई. अब पुलिस टीम लोगों को गिरफ्तार कर रही है.”

”बेकसूर लोगों को पकड़ा जा रहा है”: भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि” आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप में बेकसूर लोगों को पकड़ा जा रहा है. जिन लोगों ने कोई अपराध नहीं किया उनपर मामला दर्ज किया जा रहा है. कई लोग तो ऐसे भी पकड़े गए हैं जो उस वक्त मौके पर नहीं थे.”

”नक्सल विरोधी अभियान में सरकार को सफलता मिल रही है इसके लिए सरकार बधाई की पात्र है. पर मुठभेड़ में बेकसूर आदिवासी और ग्रामीण मारे जा रहे हैं ये ठीक नहीं है”. – भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ में पार्टी की हार पर दी सफाई: लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर भूपेश बघेल ने सफाई दी है. भूपेश ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि हम चार से पांच सीट जीतेंगे. पर हम एक सीट ही जीत पाए इसका सबको मलाल है. भूपेश बघेल ने कहा कि हमने फाइट अच्छी की. कई सीटों पर हम बड़े कम अंतर से हारे हैं. राहुल गांधी कहां से सांसद रहेंगे और कहां की सीट छोड़ेंगे इस सवाल के जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि ये उनका फैसला होगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button