छत्तीसगढ़

प्रभु श्री रामलला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राजभवन में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित


रायपुर, 23 जनवरी 2024

अयोध्या में प्रभु श्री रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में आज राजभवन में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया।
     भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री से सम्मानित श्री मदन चौहान और उनकी टीम के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई एवं वातावरण को राममय कर दिया। जिसका सभी अतिथियों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री चौहान और उनकी टीम के सदस्यों को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, एवं राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button