राष्ट्रीय

भगवंत मान और संजय सिंह आज केजरीवाल से नहीं कर सकेंगे मुलाकात, तिहाड़ जेल ने नहीं दी इजाजत : सूत्र

पंजाब सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) और संजय सिंह (Sanjay Singh) को आज अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात करनी थीं. सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल ने मुलाकात की इजाजत नहीं दी. नतीजतन आज भगवंत मान और संजय सिंह जेल में केजरीवाल से मुलाकात नहीं कर पाएंगे. तिहाड़ जेल प्रशासन को मुलाकात के लिए एक लेटर मिला है. आज DG तिहाड़ लेटर का रिप्लाई करेंगे.
डीजी के रिप्लाई में सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दी जायेगी और मुलाकात की कुछ तारीखें दी जायेंगी. उन तारीखों में अगर चाहें तो संजय सिंह और भगवंत मान मिल सकते हैं. तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक जेल के अपने नियम होते हैं और जेल मैनुअल (Jail Manual) के हिसाब से जेल प्रशासन चलता है.

ईडी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है. ‘आप’ दिल्ली, पंजाब, गुजरात, असम और हरियाणा की कुल 22 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है और केजरीवाल को पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करना था. उनकी अनुपस्थिति में, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और दिल्ली की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज सहित पार्टी के अन्य नेताओं को कमान संभालनी होगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button