छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में 1 लाख ईनामी नक्सली ढेर, शव के साथ मिला बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल और आईईडी

दंतेवाड़ा। डीआरजी बस्तर फ़ाइटर्स दंतेवाड़ा की टीम के साथ मुठभेड़ में एक लाख के ईनामी पल्लेवाया मिलिशिया प्लाटून कमांडर को मारा गया साथ ही अनेक नक्सलियों के घायल होने की आशंका है.  . शव के साथ बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल, आईईडी और नक्सली साहित्य बरामद .

ग्राम गुमलनार गिरसापारा करकावाडा के बीच जंगल में इंद्रावती एरिया कमेटी सदस्य सगनु, कृष्णा, मिट्टू सहित 10-15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर आसूचना पर 10 अगस्त को ज़िला दंतेवाड़ा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स की स्माल एक्शन टीम एएसपी स्मृतिक राजनाला (भापुसे), डीएसपी राहुल कुमार उइके (रापुसे) के नेतृत्व में नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी. सर्च अभियान के दौरान 10 अगस्त को डीआरजी बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की टीम ग्राम गुमलनार गिरसापारा करकावाडा के बीच जंगल पहाड़ियों में पहुंचे ही थे कि माओवादियों ने सुरक्षाबलों को देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा सम्भाल कर जवाबी कार्यवाही की. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए. फायरिंग रुकने पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग करने पर मौक़े से एक पुरुष माओवादी का शव, बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल, विस्फोटक सामग्री, आईईडी, नक्सल वर्दी जूते, चप्पल सहित नक्सल सामग्री बरामद हुआ है. इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button