मनोरंजन

दिवाली से पहले परिणीति-राघव के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, प्यारे से बेटे की मां बनी एक्ट्रेस

मुंबई. दिवाली से पहले एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी सुनाई है। एक्ट्रेस एक प्यारे से बच्चे की मां बन गई है। उन्होंने पति राघव चड्ढा के पहले बच्चे यानी एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति व आप नेता राघव चड्ढा ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

राघव चड्ढा ने पत्नी परिणीति चोपड़ा संग इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- “He’s finally here — our baby boy! और हमें सच में याद ही नहीं कि उसके आने से पहले की ज़िंदगी कैसी थी। हमारी बाहें अब भरी हैं और दिल पहले से भी ज्यादा भरे हुए। पहले हम एक-दूसरे के थे, अब हमारे पास सब कुछ है। दिल से आभारी — परिणीति और राघव।”

इस खूबसूरत मैसेज के साथ दोनों ने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया, जिस पर फैंस और सेलेब्स खूब प्यार लुटाते और कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

दो साल पहले हुई थी शादी

बता दें, परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी सितंबर 2023 में उदयपुर में हुई थी। इस शाही शादी में कपल का परिवार, करीबी दोस्त और कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। अब शादी के दो साल बाद परिणीति और राघव अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव में कदम रखने वाले हैं। ऐसे में फैंस उनकी और उनके आने वाले बच्चे की सलामती की दुआएं कर रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button