छत्तीसगढ़

बिहार रवानगी से पहले भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, GST की नई दरों पर कही ये बात

रायपुर – बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज़ होने लगी हैं। कांग्रेस ने इस बार अपने प्रचार अभियान में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के दो कद्दावर दो नेताओं – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी है। इसी बीच छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार रवाना हुए। जहां वे कल कांग्रेस की कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में शामिल होंगे।

बिहार रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने कहा कि, “आजादी के बाद पहली बार बिहार की धरती पर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हो रही है। यह ऐतिहासिक है और बिहार चुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण। राहुल गांधी ने हाल ही में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यात्रा की थी, यह बैठक उसी सिलसिले की अगली कड़ी है।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने GST की नई दरों पर कहा, “8 सालों तक गलत GST लगाकर देश को लूटा गया है। इससे व्यापार खत्म हो गए और आम जनता की आय सीमित हो गई थी… ये लोग पहले भी यही कह रहे थे कि इससे(GST) महंगाई पर नियंत्रण लगेगा। आज ये लोग 8 साल बाद भी वही भाषा दोहरा रहे हैं…”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button