खेल

BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, ढाई महीने में 12 मैच खेलेगी भारतीय टीम

 नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के घरेलू कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इस साल भारत को अपने यहां वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की मेजबानी करनी है। इन देशों के साथ भारतीय टीम कब, कहां और कितने मैच खेलेगी बीसीसीआई ने बुधवार को बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

अक्तूबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर होगी और टेस्ट सीरीज खेलेगी। ये विंडीज की टीम 2018 के बाद पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आ रही है। इसके बाद नवंबर और दिसंबर में साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी और तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। देखा जाए तो 79 दिनों में टीम इंडिया इन दोनों देश से कुल 12 मैच खेलेगी।

वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत दो अक्तूबर से छह अक्टूबर के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच से होगी। पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दूसरा टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज का शेड्यूल

साउथ अफ्रीका के साथ टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला मैच 14 से 18 नवंबर तक नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच गुवाहाटी में 22 से 25 नवंबर के बीच होगा। ये इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच होगा।

इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी जो 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी। दूसरा मैच तीन दिसंबर को रायपुर में होगा। तीसरा मैच छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच नौ दिसंबर को कटक में होगा। दूसरा मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़, तीसरा मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला, चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ और आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button