छत्तीसगढ़

नौकरी के नाम पर बस्तरिया को ही ठग रहा था बस्तरिया,

 जगदलपुर। बस्तर में पहली बार बस्तर के ही लोगों द्वारा चलाए जा रहे ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. दरअसल, बस्तर जिले में वार्ड बॉय से लेकर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती का झांसा देकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को फसाने का काम किया जा रहा था. जगदलपुर में एक पूर्व विधायक के मकान को किराए में लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के नाम से संस्थान चला रहे थे. फिलहाल, संस्थान के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पड़ताल की जा रही है.

खास बात यह है कि नौकरी देने का झांसा देकर यह लोग बेरोजगार युवकों से पहले कुछ पैसे ऐंठ लिया करते थे. नियुक्ति पत्र में देरी होने का हवाला देते हुए इन युवाओं को भी इसी काम में लगा लिया जाता था, जिससे ये लोग भी और लोगों को भर्ती के लिए गांव-गांव से लेकर आते थे. हाल में वार्ड बॉय पद पर भरती के लिए इन लोगों ने मेडिकल कॉलेज का नाम का इस्तेमाल करते हुए भर्ती के लिए युवाओं को पैसे देने की मांग शुरू की थी.

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे ठगी की व्यापकता का पता चल पाए. अनुमान है कि ठगी के और भी मामलों का खुलासा होंगे. मामले में अमित मौर्या की शिकायत पर आरोपी सोनाधर सेठिया और माधुरी ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी बस्तर जिले के रहने वाले हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button