छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के 5 आरोपियों को झारखंड से किया गिरफ्तार

 जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. बस्तर पुलिस की यह कार्रवाई ठग गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम है

दरअसल, जगदलपुर निवासी देवांश कुमार बजाज से साइबर ठगों ने नायका कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया था. आरोपियों ने इस धोखाधड़ी में 11 लाख 65 हजार रुपए हड़प लिए. पीड़ित की शिकायत रेंज साइबर थाना जगदलपुर में दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की.

एसपी बस्तर शलभ सिंहा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस की टीम झारखंड के रांची पहुंची और वहां से पांच आरोपियों आयुष कुमार राय, नीतीश कुमार, रॉकी कुमार, धर्मेंद्र उर्फ धीरज और रेड रोज उर्फ गोरेलाल को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी गोपाल कुमार शर्मा को पटना से पकड़ा था. सभी आरोपी फर्जी म्यूल अकाउंट खोलकर ठगी के पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर करते थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button