छत्तीसगढ़

बस्तर ब्रेकिंग- आईपीएस शशि मोहन सिंह ने बस्तर एसपी का संभाला कार्यभार

जगदलपुर 10 जनवरी 2024 :- बस्तर के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार आज श्री शशी मोहन सिंह ने संभाल लिया 2012 बैच के आईपीएस अफसर शशि मोहन सिंह ने बुधवार को सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक बस्तर का प्रभार लिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शशि मोहन सिंह को सलामी दी गई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग समेत अन्य राजपत्रित अधिकारियों से परिचय के बाद शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी स्टाफ से मुलाक़ात की।

शशि मोहन सिंह पिछले 05 वर्षों से सेनानी के पद पर बस्तर संभाग में पदस्थ हैं और पिछले 2 साल से पांचवी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर के सेनानी के पद पर तैनात हैं 2018 से वे 09वी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल दंतेवाड़ा में कमांडेंट का दायित्व संभाल रहे थे शशि मोहन सिंह एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं पिछले 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने रायगढ़ में भी बटालियन का कार्य भार संभाला था

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button