व्यापार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने की ब्याज दर में कटौती

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो दर में अप्रत्याशित आधे प्रतिशत की कटौती का लाभ ग्राहकों को पहुंचाने के लिए रेपो दर लिंक्ड उधारी दर (आरएलएलआर) को 0.5 प्रतिशत कम कर दिया है। बीओबी ने रविवार को बताया कि यह नई दर 07 जून 2025 से प्रभावी हो गई है। कटौती के बाद बैंक की संशोधित आरएलएलआर अब 8.15 प्रतिशत हो गई है। उल्लेखनीय है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने 06 जून को रेपो दर में 50 आधार अंक की कटौती की। साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में चरणबद्ध तरीक़े से एक प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button