छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हिंसा, फरार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने चलती ट्रेन से किया गिरफ्तार, अब तक 155 लोगो की गिरफ्तारी

बलौदाबाजार:  बलौदाबाजार में हुई हिंसक मामले में एक महीने से फरार युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है. आरोपी ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रहा था लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने प्रवीण महिलांगे को भी गिरफ्तार किया है. महिलांगे संयुक्त जिला कार्यालय में तोड़फोड़ और चोरी करते दिखाई दिया है.

बता दें कि आरोपी प्रवीण महिलांगे संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ करते हुए कैमरे में कैद हो गया था. उसने कार्यालय में रखी एक कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखे लैपटॉप, मोबाइल और हार्ड डिस्क को चोरी भी चोरी कर लिया था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज सीसीटीवी और विभिन्न माध्यमों में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य पाए जाने के बाद अपराध को देखते हुए गिरफ्तारी की गई है. बलौदाबाजार हिंसा के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले अब तक 155 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है. बता दें, 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस बीच सोमवार को गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया. जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. जिसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. मामले में पुलिस अभी कार्रवाई कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button