छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार मामला : पूर्व गृहमंत्री ने कहा – घटना के दौरान लग रहा था भाजपा का नारा ‘अउ नई सहिबो बदल के रहिबो’, मामले की जांच हो…

 धमतरी. पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बलौदाबाजार घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार 6 महीने में विफल नजर आ रही है. घटना बढ़ी है, अपराध बढ़ा है. आत्महत्या, नक्सली मूमेंट के मामले बढ़े हैं. गृहमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

पूर्व मंत्री साहू ने कहा, घटना के समय भाजपा का नारा अउ नई सहिबो बदल के रहिबो, जय श्रीराम का नारा लग रहा था. भाजपा सरकार का कानून पर नियंत्रण नहीं है. बलौदाबाजार घटना की जांच होनी चाहिए.

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस बीच सोमवार को गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया, जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में वहां मौजूद 20-30 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. वहीं सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गई. फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य है. पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button