जरा हट के

बाबा के हाथ-पैर में उंगलियों का ढेर, लोग हैरान, बोले- ये हमारे गोला का नहीं लगता

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग शॉक्ड हो रहे हैं. इस वीडियो में एक बाबा को देखा जा रहा है. यह बाबा कोई आम बाबा नहीं हैं. इस बाबा के हाथ-पैरों में उंगलियों का ढेर है. जी हां, आम आदमी के मुकाबले, इस बाबा के हाथ-पैर में सामान्य से ज्यादा उंगलियां हैं. इस वीडियो को एक अफ्रोज खान नामक शख्स ने शेयर किया है. इस वीडियो को जो कोई भी देख रहा है, वो इस पर यकीन नहीं कर पा रहा है. अब बाबा की उंगलियों वाले इस वीडियो पर लोगों के क्या रिएक्शन आ रहे हैं. आइए जानते हैं.

बाबा के हाथ-पैर में कितनी उंगलियां? (Elderly Man Toes and Fingers Video)
पहले आपको बता दें, वीडियो में आप देखेंगे कि बाबा के दोनों हाथ और पैर में 5-5 नहीं बल्कि छह-छह उंगलियां हैं. यानि बाबा के दोनों हाथ पैर की उंगलियां कुल 24 हैं, जो कि सामान्य व्यक्ति से कुल चार उंगलियों से ज्यादा है. इस कंडीशन को पॉलीडैक्टली कहते हैं, जोकि 1000 पुरुष में से 2.3 में और 0.6 महिलाओं में यह कंडीशन देखी जाती है. इससे पहले साल 2010 में अक्षत नामक शख्स का ऐसा मामला सामने आया था. अक्षत के हाथ-पैर में कुल 34 उंगलियां थी, जिसमें दोनों हाथ में 7-7 और पैरों में 10-10 उंगलियां थीं, जोकि सबसे ज्यादा उंगलियों का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button