मनोरंजन

आयुष्मान-सारा अली खान ने कोठी में फिल्माए कई सीन

मनाली। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म की सोमवार को मनाली के कोठी में शूटिंग की गई। सोमवार को स्टार कलाकार सारा अली खान व आयुष्मान खुराना पर कोठी में दिन भर कई दृश्य फिल्माए गए। सारा रविवार को ही मनाली पहुंची हैं। दोनों स्टार मनाली से करीब 10 किलोमीटर दूर रोहतांग रोड पर पलचान होटल एंड सपा में ठहरे हैं। सोमवार सुबह सारा अली खान सैर करते दिखीं।

उन्होंने पलचान शिव मंदिर में माथा भी टेका। फिल्म कारोबार से जुड़े व्यवसायी सुरेश ठाकुर व शालू ने बताया कि सर्दी की दस्तक से पहले फिल्म यूनिट की दस्तक से पर्यटन कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की आस बंध गई है। स्थानीय को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक मनाली और लाहुल-स्पीति में कई सीन शूट किए जाएंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button