जरा हट के

अयातुल्ला खामेनेई का दाहिना हाथ क्यों हमेशा चिपका रहता है? वजह जानकर सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

Israel Iran Conflict: इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए अब 11 दिन हो चुके हैं। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस जंग के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई दुनिया भर के मीडिया में सुर्खियों में हैं।

इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए अब 11 दिन हो चुके हैं। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस जंग के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई दुनिया भर के मीडिया में सुर्खियों में हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि इस्राइल और ईरान  युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते टकराव के बीच उनके एक फैसले से दुनिया की तकदीर बदल सकती है।

वर्तमान समय में इस्राइल और ईरान के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। पूरी दुनिया में चिंता है कि कहीं यह जंग तीसरे विश्व युद्ध में तब्दील न हो जाए। इस संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी हुई है। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि खामेनई के हर भाषण और तस्वीर में सिर्फ एक ही हाथ सक्रिय नजर आता है? आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है? 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अयातुल्लाह अली खामेनेई 27 जून 1981 को ईरान की राजधानी तेहरान के अबुजर मस्जिद में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके पास एक युवक ने एक टेप रिकॉर्डर रख दिया, जिसमें बम छिपा था। रिकॉर्डर का बटन दबाते ही भयानक धमाका होता है। खामेनेई जमीन पर गिर जाते हैं और मस्जिद में अफरा तफरी मच जाती है। 

मीडिया रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बम धमाके में खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ में लकवा मार दिया, कान की नसें और फेफड़े भी में चोटे आईं। शरीर के दाहिने भाग में बम के टुकड़े धंस जाते हैं और छाती का एक हिस्सा जल जाता है। अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत इतनी नाजुक हो गई थी। एक डॉक्टर ने उन्हें मृत करार दे दिया, लेकिन दूसरे डॉक्टरों ने हार नहीं मानी और ऑपरेशन जारी रखा। 

ऑपरेशन के बाद खामेनेई बोल नहीं पाते थे, लेकिन उन्होंने अपने बाएं हाथ से पहला सवाल लिखा और पूछा कि क्या मस्जिद में मेरे साथियों को भी चोट आई? उनको बताया गया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरा सवाल पूछा कि मेरे साथ क्या हुआ है? डॉक्टरों ने बताया कि आपका दाहिना हाथ शायद अब कभी काम नहीं करेगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button