ज्योतिषी

ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 15 मई को, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Masik Shivratri 2026 May: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन लोग घरों और मंदिरों में भोलेनाथ की धूमधाम से पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं. मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से इस व्रत को करता है, उसके जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. कई कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए भी इस व्रत को रखती हैं.

ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026 तिथि व मुहूर्त

वर्ष 2026 में ज्येष्ठ मास की मासिक शिवरात्रि 15 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी.

  • चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 15 मई 2026, सुबह 08:31 बजे से
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 16 मई 2026, सुबह 05:11 बजे तक
  • निशिता काल पूजा मुहूर्त: रात 11:56 से रात 12:38 (15-16 मई की मध्यरात्रि) तक. 

शिवरात्रि की पूजा मुख्य रूप से मध्यरात्रि (निशिता काल) में की जाती है, इसलिए 15 मई को व्रत रखना शास्त्र सम्मत माना गया है.

पूजा विधि

  • सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • घर में या मंदिर में हाथों में जल लेकर भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
  • शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही और शहद से अभिषेक करें.
  • महादेव को बेलपत्र, धतूरा, श्वेत फूल, चंदन और अक्षत अर्पित करें. ध्यान रहे कि बेलपत्र कटा-फटा न हो.
  • भोलेनाथ को सफेद मिठाई और फलों का भोग लगाएं.
  • महादेव के मंत्रों का श्रद्धा भाव से जाप करें. इसके बाद शिव चालीसा और व्रत कथा का पाठ करें.
  • अंत में दीपक या कपूर जलाकर शिव-पार्वती की आरती करें.
  • संभव हो तो रात में जागरण कर भगवान के भजनों का कीर्तन करें.
  • अगले दिन सुबह पूजा के बाद व्रत का पारण करें.

भगवान शिव मंत्र

  • ॐ नमः शिवाय॥
  • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • ॐ मृत्युञ्जय महादेव त्राहि मां शरणागतम्। जन्म-मृत्यु-जरा-व्याधि-पीड़ितं कर्मबन्धनैः॥
  • ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्तये। मह्यं मेधां प्रज्ञां प्रयच्छ स्वाहा॥
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button