16 जून को बना धन लक्ष्मी योग का शुभ संयोग, मेष समेत इन 5 राशियों के सम्मान और लाभ में होगी वृद्धि

कल 16 जून दिन रविवार को मिथुन राशि में बुध और शुक्र ग्रह एक साथ होने की वजह से धन लक्ष्मी योग बन रहा है और चंद्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और इस दिन धन लक्ष्मी योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा मेष, कर्क, कन्या समेत अन्य 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के बड़ों के आशीर्वाद से सभी काम बनते चले जाएंगे और उलझन से मुक्ति पाने का कोई नया रास्ता खोज लेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्यदेव की कृपा से इन 5 राशियों के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में मजबूती आएगी। आइए जानते हैं कल यानी 16 जून का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।



