ज्योतिषी

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि उपरांत पूर्णिमा, शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 02 March 2026: आज पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि संध्या 05 बजकर 18 मिनट तक रहेगी उपरांत पूर्णिमा तिथि हो जाएगी. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा के साथ केतु सिंह राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. शनि और शुक्र मीन राशि में संचरण करेंगे.

आज का पंचांग 02 मार्च 2026 दिन सोमवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि संध्या 05 बजकर 18 मिनट तक रहेगी उपरांत पूर्णिमा तिथि हो जाएगी.
वार: सोमवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:11 AM
सूर्यास्त: 05:51 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: अश्लेषा (सुबह 07:20 AM तक), उसके बाद मघा
योग: अतिकन्ड (दोपहर 12:06 PM तक), उसके बाद सुकर्मा
करण: वणिज उसके बाद भद्रा

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: सिंह राशि
सूर्य, मंगल, बुध और राहू : कुंभ राशि
गुरु : मिथुन राशि
शनि, शुक्र : मीन राशि
केतु :सिंह राशि

दिन का चौघड़िया (पटना)

अमृत (सर्वोत्तम): 06:11 AM से 07:38 AM
काल (हानि): 07:38 AM से 09:06 AM
शुभ (उत्तम): 09:06 AM से 10:33 AM
रोग (अशुभ): 10:33 AM से 12:01 PM
उद्वेग (अशुभ): 12:01 PM से 01:28 PM
चर (सामान्य): 01:28 PM से 02:56 PM
लाभ (उन्नति): 02:56 PM से 04:24 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 04:24 PM से 05:51 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:38 AM से 12:25 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:55 AM से 05:42 AM

अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 07:38 AM से 09:06 AM
यमगण्ड: सुबह 10:33 AM से 12:01 PM
गुलिक काल: दोपहर 01:28 PM से 02:56 PM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दर्पण देखकर निकलें)

भद्रा आरम्भ: मार्च 2, 2026, सोमवार को 05:55 PM बजे
भद्रा अन्त:मार्च 3, 2026, मंगलवार को 05:28 ए एम बजे

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज होलिका दहन का पर्व है. साथ ही शाम से पूर्णिमा तिथि शुरू होने के कारण यह लक्ष्मी पूजन के लिए भी उत्तम है.
सरल उपाय: सोमवार और पूर्णिमा का मेल होने के कारण शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें. “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button