खेल

AUS-W vs NZ-W : मजबूत ऑस्ट्रेलिया के सामने न्यूजीलैंड की आज कड़ी परीक्षा

एजेंसियां— इंदौर

ऑस्ट्रेलिया वूमन बनाम न्यूजीलैंड वूमन के बीच आईसीसी वूमेन वल्र्ड कप 2025 का दूसरा मैच पहली अक्टूबर को हॉल्कर स्टेडियम इंदौरा, भारत में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर बाद 03.00 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया वूमेन और न्यूजीलैंड वूमेन आईसीसी वूमेन वल्र्ड कप में अपना पहला मैच खेलेंगी। ऑस्ट्रेलिया वूमेन ने हाल ही में भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती है। ऑस्ट्रेलिया वूमेन सबसे ज्यादा वल्र्ड कप टाइटल जीतने वाली टीम है। इस बार भी वह जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

ऑस्ट्रेलिया वूमन ने एलिसा हीली के नेतृत्व में एक मजबूत टीम का गठन किया है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड वूमेन टीम ने अपनी पिछली एकदिवसीय शृंखला में श्रीलंका को 2-0 से हराया है। अनुभवी सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व करेंगी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों को दूसरे अभ्यास मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों की कोशिश इस मेगा टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने के ऊपर रहेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button