व्यापार

Ashok Leyland की कुल बिक्री में जनवरी में सात प्रतिशत की गिरावट

अशोक लेलैंड की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी की कुल एमएचसीवी की बिक्री जनवरी में आठ प्रतिशत घटकर 14,899 इकाई रह गई, जो पिछले साल जनवरी में 16,198 इकाई थी।

मुंबई। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री जनवरी में सात प्रतिशत घटकर 15,939 इकाई रह गई। कंपनी ने जनवरी, 2023 में 17,200 इकाइयों की बिक्री की थी। अशोक लेलैंड की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी की कुल एमएचसीवी (मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहन) की बिक्री जनवरी में आठ प्रतिशत घटकर 14,899 इकाई रह गई, जो पिछले साल जनवरी में 16,198 इकाई थी। बयान के अनुसार, हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) की बिक्री सात प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,721 इकाई रही। जनवरी, 2023 में यह 6,150 इकाई थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button