मध्यप्रदेश

भगवान श्री राम के चरणों में कलाकार की अनुपम भेंट, अयोध्या जाएगा ‘पुष्पक विमान

बैतूल: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर से लोग भगवान के उनकी प्रिय वस्तुएं भेज रहे हैं। ऐसी ही एक भेंट भैंसदेही के बांस कला शिल्पकार ललित सोनी ने तैयार की है। जिसे जल्दी ही अयोध्या भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश के विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित ललित सोनी ने बांस से पुष्पक विमान की कलाकृति बनाई है। रामायण में पुष्पक विमान का विशेष वर्णन है। जिस पर लंकापति रावण सवारी करता था। रावण का वध करने के बाद इसी पुष्पक विमान पर सवार होकर भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या वापस आए थे।

रामायण के अनुसार पुष्पक विमान ब्रम्हांड का सबसे उन्नत विमान था। जिसका निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने धन के देवता कुबेर के लिए किया था। लेकिन भगवान कुबेर के भाई लंकापति रावण ने इस विमान को उनसे छीन लिया था। कलाकार ललित सोनी ने इसी पुष्पक विमान की एक सुंदर प्रतिकृति बनाई है। बैतूल के भैंसदेही निवासी ललित सोनी बांस कला शिल्पकार हैं। ललित इस कलाकृति को उपहार के रूप में अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

उपहार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार भैंसदेही

अयोध्या में कल 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या सहित पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस समारोह के लिए भैंसदेही भी पूरी तरह तैयार है। यहां प्रसिद्ध राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। शहर में शोभायात्रा निकाली जा रही है। साथ ही नवयुवक दुर्गा रामलीला मंडल के द्वारा रामलीला की प्रस्तुती दी जाएगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button