छत्तीसगढ़

नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी दो घंटे के अंदर अरेस्ट 

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है.आरोपी हंगामे के बाद मौके से फरार हो गया था.जिसे पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों के बढ़ते दबाव के बाद आधी रात गिरफ्तार किया.

क्या था मामला ?: मामले में प्रार्थी ने थाने में सूचना दी कि उसकी बेटी और बेटा वॉच सेंटर में घड़ी का बेल्ट बदलवाने के लिए गए थे. जहां पहुंचने के बाद दुकान मालिक ने बेटी को वॉच की बेल्ट दिखानी शुरु की.इसी दौरान मालिक ने दुकान में काम करने वाले वर्कर को शॉप से बाहर भेज दिया. वहीं नाबालिग का भाई भी दुकान के बाहर बैठ गया.दुकान खाली हो जाने के बाद आरोपी काउंटर से बाहर निकला और अपनी पेंट खोल दी.नाबालिग जब तक कुछ समझ पाती आरोपी ने अपना अंडरवियर भी नीचे खिसका दिया. इसके बाद अपना गुप्तांग दिखाने लगा. आरोपी की इस हरकत के बाद नाबालिग बेहद घबरा गई और भाई को लेकर वापस अपने घर लौट आई.

थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई : घर लौटने के बाद नाबालिग ट्यूशन पढ़ने चली गई.ट्यूशन पढ़ने के दौरान उनसे अपने साथ हुई शर्मनाक हरकत की जानकारी ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका को दी.जिसने नाबालिग को सारी बात परिवार को बताने के लिए कही.जिस पर घर लौटकर नाबालिग ने अपनी मां से सारी बातें कहीं. मां ने पूरी बात अपने पति से कही.इसके बाद ये बात आग की तरह फैली.जब समाज के लोग इसका विरोध करने लगे तो मामला पुलिस तक पहुंचा. थाने में प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर थाना गीदम में दिनांक 10.03.2025 के 00.44 बजे अपराध क्रमांक 22/2025 79 बीएनएस लैगिंग अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 8,12 कर विवेचना में लिया गया.

आधी रात आरोपी की हुई गिरफ्तारी : पुलिस ने जब दुकान जाकर आरोपी को हिरासत में लेने चाहा तो उन्हें दुकान में ताला मिला.इसके बाद बढ़ते विरोध को देखते हुए आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रैस पर डाला गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम होने पर आरोपी को विधिवत रात ढाई बजे गिरफ्तार करके मंगलवार सुबह अदालत में पेश किया गया.आरोपी हंगामे के बाद बीजापुर की ओर भाग रहा था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button