राष्ट्रीय

पाकिस्तान से तनाव के बीच PMO पहुंचे आर्मी चीफ, प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली: पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मिलने के लिए आर्मी चीफ गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। माना जा रहा है कि जनरल द्विवेदी पीएम मोदी को ताजा घटनाक्रम के बारे में अवगत कराने आए हैं।

आर्मी चीफ का इस समय प्रधानमंत्री मोदी से मिलना बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कल देर रात ही पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारत ने अपने S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर इजरायली मेड आत्मघाती HAROP ड्रोन से अटैक किया, जिसमें पाकिस्तान के कई डिफेंस सिस्टम तबाह हो गए।

आर्मी चीफ को PAK के खिलाफ लंबा अनुभव

बता दें कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कार्य करने व्यापक अनुभव है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की इन्फैंट्री (जम्मू और कश्मीर राइफल्स) में कमीशन मिला था। 40 वर्षों की लंबी सेवा के दौरान लेफ्टिनेंट द्विवेदी ने विभिन्न कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में काम किया है। उपेंद्र द्विवेदी नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज, महू से भी पाठ्यक्रम पूरा किया है। उनके पास रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम फिल और सामरिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री है।

विदेश सचिव ने उजागर किया PAK का आतंकवाद

इस बड़े घटनाक्रम के बाद आज ही विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी प्रेस ब्रीफिंग की थी, जिसमें उन्होंने लश्कर कमांडर अब्दुल रऊफ की पाकिस्तानी सेना अधिकारियों के साथ तस्वीर जारी कर पाकिस्तान के आतंकवाद से रिश्तों को उजागर किया था। उन्होंने आतंकियों को राजकीय सम्मान देने और पुंछ में सिख समुदाय पर हमले का भी जिक्र किया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button