ज्योतिषी

मेष का राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। अधिकतम समय आप अपने खुद के लिए जरूर व्यतीत करें, आपके अधिकतर काम संपन्न हो जाएंगे और इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। निवेश संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में अपनी मनोवृत्ति सकारात्मक रखें। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा होना ठीक नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को अपने करियर को लेकर किसी के मार्गदर्शन की आवश्यकता है अतः किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली व्यवस्थित रहेगी। तरक्की में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का विशेष सहयोग रहेगा। इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है। गलतफहमी न होने दें।
लव- घर और व्यवसाय के बीच आप बेहतरीन सामंजस्य बनाकर रखेंगे। अतः सभी परिवारिक लोगों के बीच आपस में उत्तम सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित योग, व्यायाम करना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

तय किए हुए नियमों के अनुसार काम करने की आवश्यकता है। दूसरे लोग आपके विचार बदलने की कोशिश करेंगे, जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर डटे रहना होगा। लोगों के विरोध को नकारात्मक तरीके से न लें। जो काम सही लगता है, केवल उसी का चुनाव करके आगे बढ़ें।

करियर : काम का विस्तार करने का मौका मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी परेशानी दूर करने के लिए सही व्यक्ति के साथ चर्चा होगी और अपने निर्णय को आगे बढ़ाना आपके लिए संभव होगा।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से एसिडिटी हो सकती है।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 5

वृष का राशिफल

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आपकी पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियों में उचित तालमेल बना रहेगा। यश, कीर्ति और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन अध्यापन संबंधी कार्यों में रुचि रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
नेगेटिव- कुछ गलतफहमियों की वजह से भाई बहनों के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। परंतु परिस्थितियां कितनी भी नकारात्मक हो, आप सकारात्मकता ढूंढ ही लेंगे। लेकिन सिर्फ वाणी और गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ जाएगा।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ विशेष योजनाओं पर विचार होगा और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। बुद्धिमत्ता व चतुराई से व्यापार में लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से प्राप्त करेंगे इसलिए प्रयासरत रहें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। बहुत अधिक धैर्य और समझदारी रखने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य- नजला, जुकाम व बुखार जैसी परेशानी रहेगी। मौसमी बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कार्ड – Ace of Swords

अपनी बातों का अवलोकन करके ही बातचीत आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आपके द्वारा बोली गई बातों की वजह से किसी व्यक्ति को ठेस पहुंच सकती है। जितनी कदर आप अपनी भावनाओं की करते हैं, वैसे ही अन्य लोगों की भावनाओं को भी महत्व दें।

करियर : करियर संबंधी रुकावट दूर करने का रास्ता प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कत बढ़ने की संभावना है। पेट की जलन तकलीफ दायक होगी।

लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 3

मिथुन का राशिफल

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि पूर्ण कार्यों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने किसी उपलब्धि को हासिल कर लेने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। और परिवार में भी प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- बच्चों की किसी गलत बात पर डांटने-फटकारने की बजाए प्रेम पूर्वक समझाने का प्रयास करें। आपकी किसी जिद अथवा अहम की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। व्यर्थ की मौज मस्ती और संगति में समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- कारोबार में किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। पार्टनर संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी कार्य को लेकर पारदर्शिता रखना जरूरी है। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पति-पत्नी का भरपूर योगदान रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं। हल्का खान-पान ले। योगा और मेडिटेशन भी इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

कठिन समय में जो लोग आपका साथ देते हैं, उनकी संगत में रहें। अपनी गलतियों को सुधारें। अगर सतर्कता बनाए रखेंगे तो गलतियों को टालना आपके लिए संभव है। जरूरी निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करने की जरूरत है।

करियर : जिन बातों के लिए आप मानसिक रूप से तैयार हैं, केवल उनसे संबंधित जिम्मेदारी स्वीकार करें।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हुई नकारात्मक बातें दूर होंगी। योग्य रिलेशनशिप का चुनाव आपके द्वारा किया जाएगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी तकलीफ का कारण बन सकती है।

लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 1

कर्क का राशिफल

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज कुछ नई गतिविधियां भी होंगी, इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना ले। अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छे रिश्ते से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है।
नेगेटिव- कोई पारिवारिक मसला चल रहा है तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सुलझाने से संबंध अच्छे हो सकते हैं। कोई भी खास कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार करने से उचित परिणाम मिलेंगे। युवाओं को अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय परिस्थितियां यथावत ही रहेंगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं है। यह समय अपनी रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने तथा तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाने का है। नौकरीपेशा लोगों को नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- बढ़ती सर्दी मौसम की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार भी ना ले।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

जो अधूरे काम हैं, उन्हें पूरा करें। पुराने टारगेट हासिल करने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने होंगे। हर एक टारगेट को गंभीरता से लें। जीवन शैली में सुधार आएगा। आपके व्यक्तित्व के जो नकारात्मक पहलू हैं, वह दूर होंगे।

करियर : करियर के कारण जो चिंता है, उसे दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। अपने टारगेट को ध्यान में रखकर काम करते रहें।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मक विचार न रखें। रिलेशनशिप सुधारने के लिए सही प्रयत्न करने होंगे।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना जरूरी होगा।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 7

आज का सिंह राशिफलराशि

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आपकी योग्यता व क्षमता खुलकर लोगों के सामने जाहिर होने वाली है। मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती हैं। युवाओं को अपने किसी लक्ष्य को लेकर उचित सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- आलस और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और फायदेमंद स्थिति भी रहेगी। हालांकि मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां उठ सकती है। आप की गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना परेशानियों से निकाल देगा।
लव- विवाहित संबंधों के बीच कुछ गलतफहमियां रहेगी। परंतु आपकी सूझबूझ द्वारा सब ठीक हो जाएगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

मित्रों के साथ बातचीत करते समय नई जानकारी मिल सकती है। आपके विचार बदलेंगे और तनाव से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। परिवार के जिन लोगों के लिए नकारात्मकता या गलतफहमी है, उसे चर्चा के जरिए दूर करना संभव होगा।

करियर : किसी भी काम को स्वीकार करने से पहले आर्थिक फायदे पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर की व्यक्तिगत बातों में साथ देना होगा।

हेल्थ : सिर दर्द और माइग्रेन की परेशानी बढ़ती है तो डॉक्टर से इलाज तुरंत लें।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 4

आज का कन्या राशिफलराशि चुनें

आज का राशिफलवार्षिक राशिफल 2024

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज का दिन बहुत ही शुभता पूर्ण रहेगा। इसलिए लापरवाही अथवा आलस की वजह से किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, और आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे।
नेगेटिव- दूसरों से ज्यादा मदद की उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर ही भरोसा रखें। किसी दोस्त अथवा रिश्तेदार का अपने वादे से मुकर जाना आपको तनाव देगा। क्योंकि जब उम्मीदें साकार ना हो तो मन व्यथित ही होता है। अपनी कार्य क्षमता और निर्णय द्वारा ही अपने कार्यों को संपन्न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी नई गतिविधि शुरू करते समय उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए किसी अनुभवी सदस्य की मदद जरूर लें। अपने संपर्क सूत्रों के दायरे को और अधिक विकसित करें। इनके माध्यम से आपको अच्छा फायदा होगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात या वार्तालाप होगा और पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परंतु असावधानी ना बरतें। इस समय अपना ध्यान रखना पहली प्राथमिकता है।
भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

किसी एक बात पर ध्यान देते हुए उसमें सुधार करने की कोशिश करें। लोगों की बातों का अवलोकन करते आप लोगों की परख करने की कोशिश करेंगे। इस वजह से संगत में सुधार कर पाएंगे। जिन लोगों के साथ दूरियां महसूस होती हैं, उनसे रिश्ते सुधारें।

करियर : पैसों से संबंधित चिंता दूर हो सकती है, काम पर ध्यान देते रहें।

लव : रिलेशन संबंधी रुकावट दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है।

हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 2

आज का तुला राशिफल

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आसपास का व्यवस्थित माहौल रहेगा तथा पिछले काफी समय से व्यस्तता से आज कुछ राहत भी मिलेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था आपके व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
नेगेटिव- कोई भी फैसला जल्दबाजी या लापरवाही में ना ले। इस समय बड़ा नुकसान होने की स्थिति बन रही है। घर के बुजुर्गों के मान-सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी ना करें। उनकी नाराजगी से घर के वातावरण मैं उदासी का माहौल बनेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में फोन, इंटरनेट के माध्यम से नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि बहुत ही फायदेमंद भी रहेगी। मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखें। सरकारी सेवारत लोगों पर कोई अतिरिक्त सेवा आ सकती है। उच्चाधिकारियों का दबाव भी रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। शांत रहें तथा मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

परिवार के साथ संबंध अच्छे बनाने का मौका आपको मिलेगा। आपकी गलती को परिवार के लोग माफ करेंगे। साथ में एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस कारण पारिवारिक वातावरण में बदलाव आएगा, तनाव दूर हो सकता है।

करियर : काम की जगह उच्च पद या बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है।

लव : पार्टनर और आप पारिवारिक समस्याएं दूर कर पाएंगे। दूसरों की मदद लेने से बचना होगा।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 8

आज का वृश्चिक राशिफलराशि

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- अपनी रुचि पूर्ण गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आप ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। संबंधियों के साथ फोन के माध्यम से निरंतर वार्तालाप रहेगा। विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होने से कई समस्याओं का हल भी मिलेगा।
नेगेटिव- गलतफहमियों की वजह से भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास रह सकती हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। इस समय बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न व्यतीत करें। बेतहाशा खर्चा रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा सभी फैसले खुद ही लें। कमीशन, कंसलटेंसी, कंप्यूटर के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
लव- घर-परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात या फोन द्वारा बातचीत होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- पेट खराब होने की वजह से अपच और भूख ना लगने जैसी स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

अनेक बातों का जवाब मिलने से आपको सकारात्मक महसूस होगा, लेकिन पुरानी बातों के बारे में विचार करते हुए आप खुद को तकलीफ देंगे। वर्तमान से जुड़ी बातों पर ध्यान देते कड़ी मेहनत करते रहें। समय आपके पक्ष में चल रहा है। फिलहाल नकारात्मकता और डर से बचें और लक्ष्य की ओर बढ़ें।

करियर : काम संबंधी टारगेट वक्त से पहले पूरा होगा। काम के जरिए आपको नई बातें सीखने का मौका मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप के नकारात्मक पहलुओं पर गहराई से विचार करें।

हेल्थ : वजन में अचानक से बड़ा बदलाव आएगा। डॉक्टर से सलाह लें।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 9

आज का धनु राशिफलराशि

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कुछ दिनों से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और कुछ समय आराम और मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। घर-परिवार के प्रति भी आपका योगदान बना रहेगा। किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन सकती हैं।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी नजदीकी संबंधी से पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है। दूसरों की बातों में ना आएं क्योंकि इसका असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही को भी स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। फोन अथवा किसी संपर्क के माध्यम से व्यवसाय संबंधी कुछ खास जानकारी मिलेगी। इस समय रियल स्टेट से जुड़े काम में बेहतरीन सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रखें।
लव- दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- शांति पूर्ण व्यवहार बनाकर रखें। तनाव की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। योगा, मेडिटेशन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

जब तक आप अपने विचारों में बदलाव नहीं करते हैं, तब तक वर्तमान परिस्थिति को समझना आपके लिए संभव नहीं है। अपने काम को नकारात्मक नजरिया से न देखें। आप से जुड़ा कोई व्यक्ति आपके करीब होने का दिखावा करेगा, लेकिन पीछे से आपका काम बिगाड़ सकता है। अपनी संगत में बदलाव करने की कोशिश करें।

करियर : काम संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज खोने की संभावना है।

लव : दूसरों बातों की वजह से पार्टनर को देखने का नजरिया नकारात्मक बन सकता है। परिस्थिति को समझना होगा।

हेल्थ : शुगर की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 6

आज का मकर राशिफलराशि

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में जरूर व्यतीत करें, इससे आप को आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आप किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकालने में समर्थ रहेंगे।
नेगेटिव- कोई भी नया निवेश या नया कार्य करते समय उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर ले। घर से संबंधित वस्तुओं के ऑनलाइन शॉपिंग करने में अत्यधिक फिजूलखर्ची रहेगी। दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझने से आपके व्यक्तिगत काम प्रभावित हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। परंतु स्टाफ से संबंधित दिक्कत भी रहेगी। सारे फैसले स्वयं ही ले। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। आर्थिक परेशानी बनी रहेगी। नौकरी में कार्य की अधिकता की वजह से आज भी समय देना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन मैं मधुरता रहेगी। तथा परिवारजनों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद ना करें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्य भार से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

जब तक तय किया काम पूर्ण नहीं होता है, तब तक आपको एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। करीबी लोग आपके लिए नकारात्मक विचार रखते हैं, ये बात समझ आएगी। दूसरों को अधिक महत्व न दें, अपने काम पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव की वजह से काम पर असर हो सकता है। परिवार संबंधी दिक्कतें जल्दी दूर होंगी।

करियर : व्यापारी वर्ग को काम स्वीकार करते समय हर एक छोटी बात का ध्यान रखने की जरूरत है।

लव : पार्टनर के कारण आपको उत्साहित महसूस होगा।

हेल्थ : हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर – पर्पल
लकी नंबर – 6

आज का कुंभ राशिफलराशि

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज किसी विशेष कार्य को लेकर कुछ व्यवधान रहेंगे, परंतु सफलता भी अवश्य मिलेगी। निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। हिम्मत तथा साहस के बल पर आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटा लेंगे।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधियों के साथ कुछ कहां सुनी हो सकती है, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। ख्याली पुलाव बनाने में समय व्यर्थ ना करें बल्कि अपनी योजनाओं को क्रियान्वित भी करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र मे करियर से संबंधित कोई सपना साकार होने वाला है। नकारात्मक लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न रखें, उनकी वजह से आपका ध्यान व्यवसाय से हट सकता है। बैंक संबंधी गतिविधियों को समय पर अवश्य पूरा करें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सकून देगा।
स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से पेट का सिस्टम बिगड़ सकता है। कुछ समय बिल्कुल हल्का आहार लेने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

शारीरिक समस्या का असर आपके विचारों पर हो सकता है। काम बिगड़ने की संभावना है। जीवन से जुड़ी बातों पर बारीकी से ध्यान दें। जिन बातों में अभी तक आपको असफलता मिली है, वह आपके पक्ष में होने लगेंगी। आध्यात्मिक बातों की ओर ध्यान दें।

करियर : नौकरी संबंधी नए अवसर मन के विरुद्ध होंगे, लेकिन आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए ये सही साबित हो सकता है।

लव : पार्टनर आप पर गलत इल्जाम लगा सकते हैं, इस वजह से मानसिक तकलीफ होगी।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 9

आज का मीन राशिफलराशि

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

रविवार, 21 जनवरी 2024

डॉ. अजय भाम्बी

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज कोई पुरानी समस्या हल होने से सुकून रहेगा। किसी भी बात को गहराई से जानने की इच्छा रहेगी। आध्यात्मिकता के प्रति बढ़ रहा आपका ध्यान आपके व्यक्तित्व और स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। साथ ही व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में भी उचित तालमेल बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव- गैर कानूनी कार्यो में दखलअंदाजी करने से परहेज करें। बच्चों की किसी गलती पर गुस्से की वजह उनके साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करके उनकी समस्याओं का समाधान करें, तो उचित रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी दिक्कत आ सकती है। अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- आपको व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां प्राप्त होने वाली हैं। अतः समय का भरपूर फायदा उठाएं। साथ ही अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। कारोबारी महिलाएं हर परिस्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में सफल रहेंगी।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य की वजह से मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
स्वास्थ्य- मूत्र संबंधी किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना आवश्यक है। तथा हाइजीनिक रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

लोग आपकी बातें किस हद तक समझते हैं, इस बात पर ध्यान देना होगा। आप अपने नजरिए और विचार को महत्व दें। जैसी सोच आप खुद के लिए बनाए रखेंगे, वैसे ही अनुभव आपको मिलेंगे। किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराने से पहले अपने काम पर भी ध्यान दें।

करियर : काम की गति बढ़ेगी। पूरे डिसिप्लिन के साथ काम करते रहें।

लव : पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करने से बड़े विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : बढ़ती एसिडिटी की वजह से सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 1

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button