छत्तीसगढ़

इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने का मौका, 10 अप्रैल से पहले करें आवेदन

गौरेला पेंड्रा मरवाही : भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर है. सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी हैं. भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर इसकी जानकारी उपलब्ध है.

किन पदों के लिए निकली भर्ती : अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है. सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी. अभ्यार्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

परीक्षा से जुड़ी जानकारी : अग्निवीर क्लर्क के अभ्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा. ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 में होने की संभावना है. किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 एवं 0771-2965213 पर संपर्क कर सकते हैं.

अभ्यर्थियों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गौरेला पेंड्रा मरवाही (संयुक्त कार्यालय भवन, टीकर कला) में आवेदकों की सुविधा के लिए थल सेना भर्ती का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है. जिन आवेदकों को थल सेना भर्ती में रजिस्ट्रेशन करवाना है. उन्हें सभी अंकसूचियों, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटोग्राफ एवं ई-मेल आईडी के साथ कार्यालयीन दिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन सकते हैं.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर (सक्रिय)
  • आधार कार्ड
  • 10वीं का सर्टिफिकेट
  • हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी
  • लेटेस्ट फोटो की सॉफ्ट कॉपी
  • 10वीं, 12वीं और अन्य शैक्षणिक सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

योग्यता मानदंड
अग्निवीर भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं.

1- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)

  • 45% अंकों के साथ 10वीं पास.
  • प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक होने चाहिए.
  • हल्का मोटर वाहन (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

2- अग्निवीर टेक्निकल

  • भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों में 50% अंकों (एग्रीगेट) के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.
  • प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक होने चाहिए.

3- अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल

  • किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.
  • प्रत्येक विषय में 50% अंक होने चाहिए.
  • अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स/बुक कीपिंग में कम से कम 50% अंक जरूरी.
  • अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर कैटेगरी के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है.

4- अग्निवीर ट्रेड्समैन

  • कम से कम 10वीं पास. आवेदक के सभी विषयों में 33% अंक होने चाहिए.
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास – कम से कम 8वीं पास. आवेदक के सभी विषयों में 33% अंक होने चाहिए.

5- महिला मिलिट्री पुलिस योग्यता

  • 45% अंकों के साथ 10वीं पास.
  • प्रत्येक विषय में 33% अंक होना जरूरी है.

शारीरिक दक्षता

  • अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं व 10वीं पास के लिए – लंबाई कम से कम 169 सेमी और छाती 77 सेमी हो. 5 सेमी फुलाव के साथ 82 सेमी हो. कुछ राज्यों में लंबाई 170, कुछ में 165 और कुछ में 163 ही मांगी गई है.
  • अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल – 162 सेमी लंबाई हो. छाती 77 सेमी हो, 5 सेमी फुलाव के साथ 82 सेमी हो.

फिजिकल टेस्ट

  • ग्रुप-1: 5 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ (60 मार्क्स). 10 पुल अप्स (40 अंक).
  • ग्रुप-2: 5 मिनट 45 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़. 9 पुल अप्स (33 मार्क्स).
  • 9 फीट लंबी कूद (क्वालिफाई करने के लिए).
  • जिग जैग बैलेंस टेस्ट (पास करना होगा).

आवेदन के लिए शुल्क : आवेदन के लिए 250 रूपए शुल्क निर्धारित है.अधिक जानकारी के लिये पुरषोत्तम चन्द्रा (भूतपूर्व सैनिक) मोबाइल 9691333104, सुरेश बेहरा, सहायक ग्रेड-3 मोबाइल 7389504991 एवं निर्मल कुमार काछी, सहायक ग्रेड-3 मोबाइल 9926354144 से संपर्क कर सकते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button