छत्तीसगढ़

12 अप्रैल तक EOW की रिमांड पर रहेंगे अनवर-अरविंद

रायपुर,। शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान फिर से पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से आठ दिनों का समय मांगा, जिसपर चार दिन का समय दिया गया है। वहीं अब 12 अप्रैल तक की रिमांड मंजूर की है। ईओडब्ल्यू ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह गुरुवार को ही गिरफ्तार किया था। दोनों जमानत पर थे।

ईओडब्ल्यू की ओर से अनवर ढेबर और अरविंद सिंह से तीन दिनों तक लगातार पूछताछ की गई। इस दौरान उन्हें कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पूछताछ में अनवर ढेबर और अरविंद सिंह सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। दोनों बस रेट रटाया जवाब ही दे रहे हैं। दोनों का एक ही जवाब होता है कि उन्हें जानकारी नहीं है। ईडी के अधिकारियों को पहले ही सब कुछ बता चुके हैं। इस पर दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई खास या नई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।

मामले में ईओडब्ल्यू किस तरह से शराब का ट्रांसपोर्टेशन होता है? होलोग्राम कैसे बनाया? उसे बोतल में कैसे लगाया जाता था? ओवररेट का पैसा कैसे ऊपर वालों तक गया? कौन-कौन सिंडिकेट में शामिल थे? किसकी क्या भूमिका थी? पैसों का कलेक्शन कैसे होता था? जैसे सवाल पूछ रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button