मध्यप्रदेश

BJP से संपर्क में होने की चर्चा के बीच एक और कांग्रेस MLA का बड़ा बयान

(डेस्क): मध्य प्रदेश में तीसरी राज्यसभा सीट के लिए घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के बाद बीजेपी ने अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया है। प्रत्याशी उतारने से साथ ही मामला दिलचस्प हो गया है औऱ कांग्रेस की धड़कने बढ़ गई है और साथ ही अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। तीसरी सीट पर जीत के लिए बीजेपी हर जुगत भिड़ाने को तैयार है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का खतरा सता रहा है।

रीवा से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का बड़ा बयान

वहीं पहले रीवा से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के भी बीजेपी से संपर्क में होने की चर्चा थी लेकिन अब कांग्रेस विधायक ने इसका खंडन करके सब कुछ साफ कर दिया है। अभय मिश्रा ने कहा कि वो पार्टी के साथ हैं, वहीं नामांकन से दूरी बनाने पर वो बोले कि  ‘संशय का इलाज नहीं कर सकते हैं। बीजेपी नेताओं से मेरा कोई लेना देना नहीं है और हम क्यों बीजेपी से बात करेंगे। मैंने अपने अध्यक्ष को बताया था कि क्षेत्र में के काम से बाहर जा रहे हैं।

विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ने तीसरा कैंडिडेट उतारा है इसकी कोई जानकारी नहीं है। 35 साल से ना अखबार पढ़ा, ना टीवी देखा और ना व्हाट्सएप देखते हैं। इसलिए   हमको पता भी नहीं है कि बीजेपी ने तीसरा कैंडिडेट भी उतारा है.लिहाजा अभय मिश्रा के ये शब्द कांग्रेस को राहत दे सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button