छत्तीसगढ़

सीनियर एडवोकेट पर जानलेवा हमले से आक्रोशित वकीलों ने कोर्ट में की आरोपी की पिटाई,

रायपुर. जिला कोर्ट रायपुर में आज जमकर हंगामा हुआ, जहां वकीलों ने आरोपी की पिटाई कर दी. दरअसल खमतराई इलाके में गुरुवार को सीनियर वकील दिर्गेश शर्मा पर अजय सिंह ने चाकू से जानलेवा हमला किया था. पीड़ित वकील की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने FIR कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. आज पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी अजय सिंह को कोर्ट में पेश किया. इस दौरान आक्रोशित वकीलों ने आरोपी की पिटाई कर दी.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजय सिंह ने वकील दुर्गेश शर्मा से एक केस का विरोध किया था. जब वकील ने मना किया तो आरोपी ने घर में घुसकर दुर्गेश पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है. आज आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस तैनात थी. फिर भी वकीलों ने मौका पाकर आरोपी की पिटाई कर दी. वकीलों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वकीलों के संगठन ने भी इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है और आपात बैठक बुलाकर भविष्य की रणनीति बनाने की बात कही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button