छत्तीसगढ़

संघर्ष के दिनों की यादें साथ लेकर सीएम साय से मिलने आए जशपुर के अनेर सिंह

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके रायपुर निवास में जशपुर जिले के अनेर सिंह मिलने आए. इस खास मुलाकात ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपने विधायकी और संघर्ष के दिनों की याद दिला दी. अनेक यात्राएं, अनेर सिंह के दुलदुला निवास में गुजारे दिन, राजदूत की सवारी, 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियां और घर-परिवार की जब बातें हुई, तो मानो सब कुछ मुख्यमंत्री के आंखों के सामने तैरने लगा.

जशपुर जिले के ग्राम सिरिमकेला के रहने वाले अनेर सिंह दरअसल पिछले 15-20 सालों से कान की समस्या से ग्रसित है और उन्हें सुनने में कठिनाई होती है. धीरे-धीरे उनकी श्रवण क्षमता कम हो गई. मुख्यमंत्री साय को जब यह बात पता चली, उन्होंने तत्काल अनेर सिंह को रायपुर मिलने बुलाया और स्वयं उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनेर सिंह से ढेर सारी बाते की, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली. मुख्यमंत्री ने यंत्र लगाने के बाद पूछा आवाज आत हे, सुनात हे। अनेर सिंह ने जवाब दिया अब अच्छे से आवाज आ रही है और इसे चलाना भी सीख गया हूं. उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले जैसा पाकर अपनी खुशी भी जाहिर की. मुख्यमंत्री ने कहा अपनों से मुलाकात हमेशा सुखद होती है. उन्होंने अनेर सिंह से जशपुर आकर मिलने का वादा भी किया. इस दौरान कृष्ण कुमार राय और समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा भी उपस्थित थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button