अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में ‘वीर जारा’ बनकर नाचे शाहरुख और गौरी, वीडियो देख दिल हार बैठे फैन्स

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रहे प्री-वेडिंग फंक्शन 3 मार्च को खत्म हो गया। तीन दिन तक गुजरात के जामनगर में चले इस भव्य कार्यक्रम का जानी-मानी हस्तियां हिस्सा रहे। अरबपति से लेकर बॉलीवुड के दिग्गजों ने इस सेरेमनी में आकर उसकी शोभा बढ़ाई। समारोह के तीसरे दिन, अरिजीत सिंह, लकी अली और श्रेया घोषाल जैसे कई भारतीय गायकों ने प्रदर्शन किया। शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी के साथ उदित नारायण के गाने ‘मैं यहां हूं’ पर डांस करते नजर आए।
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में रिहाना ने पहली बार भारत में परफॉर्म किया था। वहीं, आखिरी दिन, मेहमानों के मनोरंजन के लिए कई नामी राष्ट्रीय गायकों को बुलाया गया था। इनमें दिग्गज संगीतकार और गायक उदित नारायण भी शामिल थे।
शाहरुख और गौरी ने किया रोमांटिक डांस
वायरल हो रहे एक क्लिप में उन्हें फिल्म वीर जारा का गाना ‘मैं यहां हूं’ पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह था फिल्म के मुख्य अभिनेता शाहरुख खान का गाने पर थिरकना। डांस फ्लोर पर उनकी पत्नी गौरी खान भी उनके साथ थीं। दोनों ने इस खूबसूरत गाने पर एक-दूसरे के साथ प्यारभरा डांस किया और लोगों का दिल जीत लिया।
पसंद आया गौरी-शाहरुख का डांस
शाहरुख और गौरी का ऐसा वीडियो बहुत ही कम देखने को मिलता है। या यूं कहें कि ये ईंद के चांद जैसी ही परफॉर्मेंस है, जिसे देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिया। कुछ ने रेड हार्ट इमोजी और फायर इमोजी की बारिश कर कपल की तारीफ की। वहीं, कुछ ने इनके अकेले परफॉर्म करने पर भी चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा, ‘माफ कीजिएगा यश चोपड़ा जी, हमें अब हमारा पसंदीदा वीर जारा मिल गया है।’


