छत्तीसगढ़

डूमाली गांव की पहाड़ी पर एक साथ पांच तेंदुए नजर आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कांकेर। कांकेर शहर से महज 5 किलोमीटर की दूर डूमाली गांव की पहाड़ी पर एक साथ पांच तेंदुए नजर आने से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुओं को देखा और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। इन तेंदुओं में तीन शावक और 2 व्यस्क शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह पहली बार है जब कांकेर में इतनी बड़ी संख्या में तेंदुए एक साथ दिखाई दिए हैं। कांकेर के पहाड़ी इलाके तेंदुओं के बसेरे के रूप में जाने जाते हैं। इससे पहले भी यहां तेंदुओं द्वारा लोगों और मवेशियों पर हमला किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में पहले से ही भय बना हुआ है। वन विभाग की टीम ने लोगों से जंगल की ओर न जाने की अपील की है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button