अन्य खबरें

राजधानी में 14 करोड़ के GST घोटाले का भंडाफोड़, फर्जी फर्मों से लूटा सरकारी पैसा,एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़े GST रिफंड घोटाले का खुलासा हुआ है। फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी कंपनियों के नाम पर 14 करोड़ रुपये का GST रिफंड हड़पने का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कुछ साथियों के साथ मिलकर कई फर्जी कंपनियां रजिस्टर्ड कराईं। इन कंपनियों के जरिए फर्जी बिल बनवाकर सरकार से GST रिफंड की मांग की जाती थी। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग अब तक करीब 14 करोड़ रुपये का रिफंड ले चुके थे।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज, कंपनी की सीलें और कंप्यूटर भी जब्त किए हैं। साथ ही गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश भी तेज़ कर दी गई है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि ये एक संगठित गिरोह है जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से ऑपरेट कर रहा था। इनके जरिए अब तक दर्जनों फर्जी GST रजिस्ट्रेशन भी कराए गए थे।

GST विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और जल्द ही इस घोटाले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button