छत्तीसगढ़

अमित जोगी ने कहा-कांग्रेस की न्याय यात्रा में मौका​ मिला तो होंगे शामिल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा का स्वागत करने के साथ ही उन्होंने कहा है कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। अगर उन्हें मौका मिला तो वे कांग्रेस की न्याय यात्रा में जरूर शामिल होंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नदियों के जल विवाद को जल्द सुलझाने की अपील सरकार से की है।

दरअसल बस्तर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अमित जोगी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी और इंद्रावती नदी के विवाद को जल्द सुलझाने की अपील सरकार से की। उन्होंने कहा लंबे अरसे के बाद दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें है। ऐसे में दोनों ही राज्यों को चाहिए की जल्द नदियों के जल विवाद को खत्म करें।

अमित जोगी ने प्रदेश में जारी कांग्रेस की न्याय यात्रा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है। अगर उन्हें मौका मिला तो वे कांग्रेस की न्याय यात्रा में जरूर शामिल होंगे।

भाजपा की बी टीम के रूप में हुआ नुकसान

जनता कांग्रेस के सुप्रीमो ने माना कि भाजपा की बी टीम के रूप में पहचान बनने के चलते उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान हुआ। उन्होंने कहा विपक्ष में रहते उनकी पार्टी अन्य विपक्षी पार्टियों की तुलना में ज्यादा मेहनत कर आम लोगों के मुद्दे उठाएगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button