मनोरंजन

तलाक की अटकलों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिया बड़ा हिंट! जानकर गदगद हो उठेंगे फैंस

नई दिल्ली. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लंबे समय से अपने तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं. बीते कुछ दिनों से इस मामले में अभिषेक बच्चन की ‘दसवीं’ की कोस्टार निम्रत कौर का नाम भी सामने आ रहा है. लेकिन अब ऐश्वर्या राय के इंस्टाग्राम से एक बड़ा हिंट मिला है, जिसे देखने के बाद लगता है कि दोनों के अलग होने की खबरें यकीनन झूठी है.

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने एक पुराने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में पत्नी ऐश्वर्या राय की खुलकर तारीफ की थी. इसी इंटरव्यू में उनकी को-स्टार निम्रत ने भी उनकी शादी को लेकर कुछ कमेंट किया था. इसके बाद से ही ऐश और अभिषेक के तलाक की खबरें फिर से वायरल होने लगी और इसके लिए लोग निम्रत कौर को खरी खोटी सुनाने लगे थे. लेकिन ऐश्वर्या राय का इंस्टाग्राम तो कुछ और ही कहानी कह रहा है.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल में से एक है. बीते कुछ दिनों से वह अपनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. दोनों अक्सर कई जगहों पर अलग-अलग दिखे हैं. काफी समय से वह तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. इस तरह की खबरों पर दोनों में से किसी ने रिएक्ट भी नहीं किया है.

ऐश्वर्या और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के सामने आने के बाद से उनके फैंस काफी निराश हैं. लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम से एक ऐसा हिंट मिला जिसके बाद लगता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है.

कपल के मैरिज स्टेटस को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन्हीं तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन का 2022 का इंटरव्यू भी सुर्खियां में रहा, जिसमें उनकी को-स्टार ने उनकी 15 साल पुरानी शादी के बारे में बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि 15 साल बहुत लंबा समय है. हालांकि बाद में उन्होंने इस शानदार भी बताया था.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की एक बेटी आराध्या भी है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन को डिच किया है जिसकी वजह से दोनों की शादी टूटने वाली है. लेकिन क्या ऐसा सच है? ये सभी के लिए बड़ा सवाल है. लेकिन ऐश्वर्या का इंस्टाग्राम अकाउंट तो अलग ही कहानी सुना रहा है.

दरअसल, ऐश्वर्या राय के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 43 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जबकि वहीं वह आज भी सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करती हैं, और वो हैं उनके पति अभिषेक बच्चन. ऐसे में ऐश्वर्या राय का अकाउंट साफ बता रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है. इतना ही नहीं इससे ये भी संकेत मिलता है कि दोनों के बीच तलाक जैसा कुछ भी नहीं है. ऐसे में सभी को दोनों के रिएक्शन का इंतजार है.

बता दें कि कुछ समय पहले ही अभिषेक बच्चन को पैपराजी ने स्पॉट किया तो उन्हें रिकॉर्ड करता देखकर एक्ट्रेस नाराज हो गई थीं और उन्होंने रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा था. अभिषेक बच्चन का नाम इस वक्त निम्रत कौर संग भी जोड़ा जा रहा है. दोनों ने साथ में फिल्म ‘दसवीं’ में काम किया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button