अंतर्राष्ट्रीय

America ने ईरान को चेतावनी दी, अब इस्राइल पर हमले किए तो भुगतने होंगे अंजाम

दुबई, (एपी) अमेरिका ने कहा है कि ईरान पर इस्राइल के हमलों से हिसाब बराबर हो चुका है और अब दोनों शत्रु देशों के बीच प्रत्यक्ष सैन्य हमले बंद होने चाहिए। अमेरिका ने ईरान को अब इस्राइल पर जवाबी हमले करने पर ‘‘अंजाम” भुगतने की चेतावनी दी।

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके प्रशासन को लगता है कि इस्राइली (सैन्य) अभियान के उपरांत अब दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य हमले ‘‘बंद होने” चाहिए और उसने कहा कि अन्य सहयोगी देश भी इससे सहमत हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने शुक्रवार को पूरे दिन अभियान के बारे में जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के नियमों के अनुसार नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इस्राइली अभियान ‘‘व्यापक, सटीक और लक्षित” था। उन्होंने कहा कि अमेरिका की इस हमले में कोई संलिप्तता नहीं है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button