अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका का ईरान पर मिडनाइट हैमर से भी बड़े अटैक का इरादा, ईरान की भी 1000 ड्रोन्स वाली तैयारी

एजेंसियां— तेहरान, अमरीका का कहना है कि ईरान पर इस बार ऐसा अटैक कर सकते हैं, जो पिछली बार उसके परमाणु ठिकानों पर हुए मिडनाइट हैमर हमले से कहीं ज्यादा बड़ा होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही यह धमकी दी है। इस बीच ईरान का कहना है कि हमने भी पूरी तैयारी कर ली है। ईरान के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से 1000 ड्रोन्स तैनात किए गए हैं। ईरानी सरकारी न्यूज आउटलेट ने यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक देश के सभी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा में इन ड्रोन्स को तैनात किया गया है। किसी भी तरह की अमरीकी हरकत या फिर हमले की कोशिश पर ये नजर रखेंगे। ईरानी मीडिया ने लिखा है कि इनकी तस्वीर जारी नहीं की जा सकती क्योंकि यह मसला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है।

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि अमरीका का एयरक्रफ्ट करियर यूएसएस अब्राहम लिंकन मध्य पूर्व के लिए रवाना हो चुका है। इसमें कई मिसाइल डेस्ट्रॉयर तैनात होंगे और वे कभी भी हमला कर सकते हैं। अमरीका का कहना था कि ईरान पर बीते साल जो मिडनाइट हैमर अटैक हुआ था, यह उससे कहीं अधिक बड़ा होगा। बीते साल जून में ही आधी रात को अमरीका ने ईरान पर यह हमला किया था। इस हमले के बाद अमरीका ने दावा किया था कि उसने ईरान के परमाणु भंडार को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

ट्रंप ने लिखा, एक काफिला ईरान की ओर बढ़ रहा

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, एक बड़ा काफिला ईरान की ओर बढ़ रहा है। यह बहुत ताकत और निश्चित टारगेट के साथ आगे जाएगा। उन्होंने लिखा कि यह बड़ी फ्लीट है, जो वेनेजुएला के मुकाबले भी काफी अधिक है। वेनेजुएला की तरह ही हम एक बार फिर से तैयार हैं। हम पूरी स्पीड के साथ काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान से अपील की थी कि यदि आप टेबल पर आएंगे, तो यह जंग थम सकती है। ट्रंप का कहना था कि यदि ईरान टेबल पर आकर कोई समझौता करता है तो हम उसे प्राथमिकता देंगे। वहीं ईरान ने भी झुकने का कोई संकेत नहीं दिया है। तेहरान का कहना है कि हम ऑल आउट रिस्पॉन्स के लिए तैयार हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button