अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने ‘हमास का समर्थन’ करने वाली भारतीय छात्रा का वीजा किया रद्द

Washington: अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही वह भारतीय छात्रा स्वदेश लौट आई है, जिसका वीजा कथित तौर पर “हिंसा और आतंकवाद की वकालत” करने तथा हमास समर्थित गतिविधियों में शामिल होने के कारण रद्द कर दिया गया था। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भारतीय नागरिक रंजनी श्रीनिवासन ने एफ-1 छात्र वीजा पर कोलंबिया विश्वविद्यालय में शहरी नियोजन में डॉक्टरेट की छात्रा के रूप में अमेरिका में कदम रखा था। बयान में कहा गया है कि रंजिनी आतंकवादी संगठन हमास को समर्थन देने वाली गतिविधियों में शामिल थी और विदेश विभाग ने पांच मार्च को उसका वीजा रद्द कर दिया था।


इसमें बताया गया है कि होमलैंड सुरक्षा विभाग को रंजनी का 11 मार्च का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह स्व-निर्वासन के लिए सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) के स्मार्टफोन ऐप का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। होमलैंड सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने बयान में कहा कि “अमेरिका में रहने और पढ़ाई करने के लिए वीजा हासिल करना एक विशेषाधिकार है।” उन्होंने कहा, “जब आप हिंसा और आतंकवाद की वकालत करते हैं, तो आपसे यह विशेषाधिकार छीन लेना चाहिए और आपको इस देश में रहने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। मुझे आतंकवाद का समर्थन करने वाली कोलंबिया विश्वविद्यालय की एक छात्रा को स्व-निर्वासन के लिए सीबीपी होम ऐप का इस्तेमाल करते देख खुशी हुई।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button