रोजगार
Ambedkar Nagar News: 181 युवाओं को मिला मेले में रोजगार

अंबेडकरनगर। बाबू लक्ष्मण प्रसाद महाविद्यालय पलई रामनगर में शनिवार को कौशल विकास मिशन व जिला सेवायोजन विभाग ने रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले में कुल 181 युवाओं को रोजगार पाने का मौका मिला।
मुख्य अतिथि भाजपा अयोध्या जिला प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए प्रशिक्षण दे रही है। 15 से 45 आयु वर्ग के युवाओं को अलग अलग तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक एस सिद्दीकी ने कहा कि योजना के तहत युवाओं का काफी लाभ दिया जा रहा है।
बताया कि रोजगार मेले में कुल 414 अभ्यर्थी साक्षात्कार देने पहुंचे थे। इनमें से 181 को रोजगार के लिए चयनित किया गया। बताया कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी आगामी दिनों में रोजगार मेले का आयोजन होगा।



