Allu Arjun ने 15 बार देखी है चाचा चिरंजीवी की ये फिल्म, आज बर्थडे पर रिलीज होगा ‘पुष्पा 2’ का टीजर

Allu Arjun Birthday : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन को उनके फैंस भगवान की तरह प्यार करते हैं. अल्लू अर्जुन की फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही बल्कि दुनियाभर में हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर को हैप्पी बर्थडे विश करने वालों का तांता लग गया है, क्योंकि अल्लू आज (8 अप्रैल) अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने बर्थडे पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फैंस को एक खास सरप्राइज भी देने वाले हैं, आज ही के दिन उनकी मोस्ट अवडेट फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) का टीजर लॉन्च किया जाएगा. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और जल्द ही इसके रिलीज होने का इतंजार कर रहे हैं. सबसे ‘स्टाइलिश स्टार’ के तौर पर पॉपुलर अल्लू अर्जुन एक शानदार एक्टर हैं. हालांकि कई लोग ये सोचते हैं कि वो अल्लू अर्जुन की लाइफ से जुड़ी हर बात जानते हैं, लेकिन कुछ बातें ऐसी भी हैं, जिसके बारे में उनके फैंस भी अब तक नहीं जानते.
3 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी एक्टिंग
एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपने एक्टिग करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में 2002 की फिल्म ‘गंगोत्री’ से की थी, लेकिन टेक्निकली उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर 3 साल की उम्र में 1985 में ए. कोडंडारामी रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘विजेता’ में एक्टिंग की थी. अल्लू एक शानदार डांसर भी है, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बचपन में उन्होंने जिमनास्टिक करना शुरू कर दिया था, जिसका रिजल्ट उनकी डांस में नजर आता है. बहुत कम लोग जानते होंगे कि एक्टर का पेट नेम ‘बनी’ है और उनके फैंस सहित उनके चाहने वाले उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं. उनकी पसंदीदा फिल्म उनके चाचा चिरंजीवी की फिल्म इंद्रा है.
15 बार देख चुके हैं चाचा की फिल्म
अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘इंद्रा’ 15 से अधिक बार देखी है और समय मिलने पर वो यही मूवी देखना पसंद करते हैं. अपने एक इंटरव्यू में अल्लू ने बताया कि केरल में उनके फैंस की दीवानगी के कारण उन्हें ‘मल्लू अर्जुन’ के नाम से जाना जाना पसंद है. उनकी फिल्म आर्या 2 राज्य में ब्लॉकबस्टर हिट रही और 100 दिनों से अधिक समय तक सिनेमाघरों में लगी रही. अल्लू ने ये भी बताया कि जब वो अपने बिजी शेड्यूल में फ्री रहते हैं तो किताबें पढ़ना पसंद करते हैं. उनकी फेवरेट बुक डॉ. स्पेंसर की हू मूव्ड माई चीज है. अल्लू हर साल अपने जन्मदिन पर रक्तदान अभियान चलाते हैं और खुद भी ब्लड डोनेट करते हैं.
इन दोनों कामों में भी माहिर हैं अल्लू
एक्टिंग के अलावा अल्लू को फोटोग्राफी और स्केचिंग पसंद हैं, वो इन दिनों काम में भी माहिर हैं. अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज किए गए हैं. हाल ही में अल्लू ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को बताया कि जन्मदिन के मौके पर पुष्पा 2 का पहला टीजर रिलीज किया जाएगा. 5 अप्रैल को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी जन्मदिन था, जिन्होंने पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभाया है. उनके जन्मदिन पर मेकर्स ने पुष्पा 2 से उनके लुक का पोस्टर रिलीज किया था.


