रोजगार

आयुष नीट यूजी राउंड टू के लिए सीटों का आबंटन

 नई दिल्ली

आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति ने 25 सितंबर, 2025 को आयुष नीट यूजी 2025 राउंड 2 सीट आबंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम आबंटन की सूची देख सकते हैं। राउंड 2 में सीटें प्राप्त उम्मीदवारों को 26 सितंबर से तीन अक्तूबर, 2025 तक अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। आयुष नीट यूजी 2025 काउंसिलिंग सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, राष्ट्रीय संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

उम्मीदवार ध्यान दें कि अनंतिम परिणाम केवल अस्थायी है और इसमें बदलाव हो सकता है। इस परिणाम में मिली सीट पर उम्मीदवार का कोई स्थायी अधिकार नहीं बनता और इसे कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना अनंतिम आबंटन पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने आबंटित कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अभ्यर्थी ऐसे देखें रिजल्ट

आबंटित सीटों को जांचने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं। पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ड्डड्डष्ष्ष्.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाएं। अब ‘आयुष नीट यूजी सीट आबंटन परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर अपना राउंड 2 सीट आबंटन परिणाम देखें। भविष्य में उपयोग के लिए अपने परिणाम को डाउनलोड कर लें।

आवश्यक दस्तावेज

प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
नीट यूजी एडमिट कार्ड
नीट यूजी स्कोर कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र
कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
और अंकतालिका
कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
और अंकतालिका
आठ पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ
पहचान का वैध प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट)
सभी दस्तावेजों की दो
सत्यापित फोटोकॉपी

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button