अजित कुमार की फिल्म के आगे सब फेल! 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

नई दिल्ली। बॉलीवुड ही नहीं, साउथ फिल्मों का क्रेज लोगों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। केजीएफ और पुष्पा जैसी फिल्मों के बाद साउथ स्टार्स की पॉपुलैरिटी सिनेमा लवर्स के बीच डबल हो गई है। हाल ही में अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली रिलीज हुई। टीजर रिलीज के बाद से ही इस मूवी का बज लोगों के बीच देखने को मिला। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस बीच अब मूवी आंठवें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है।
फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त एक्शन दिखाने के लिए अजित कुमार मशहूर हैं। सिनेमा लवर्स उनकी फिल्मों को मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में देखने जाते हैं और फैंस तो उनकी मूवीज को थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी देखते हैं। गुड बैड अग्ली में उनके काम की खूब सराहना की जा रही है। आदिक रविचंद्रन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सिनेमा लवर्स खूब सराहना कर रहे हैं।
100 करोड़ क्लब में हो चुकी है शामिल
गुड बैड अग्ली फिल्म (Good Bad Ugly Collection) की सफलता का एक यह बड़ा उदाहरण है कि यह बेहद जल्द घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में जगह बना चुकी है। 10 अप्रैल को रिलीज होने के बाद वीकडे पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। बॉलीवुड फिल्मों से तुलना करें, तो हाल ही में रिलीज हुई जाट पर भी यह मूवी भारी पड़ती नजर आ रही है।



