छत्तीसगढ़

छग में गुरुवार और शुक्रवार को अंधड़ के साथ ही बारिश का अलर्ट, तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान

रायपुर। द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार व शुक्रवार को भी देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बारिश के आसार है। साथ ही अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मंगलवार रात को हुई बारिश के चलते बुधवार को भी थोड़ी नमी रही और इसके असर से रायपुर का अधिकत तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री कम रहे। प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा और उसके बाद मौसम साफ होगा तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अभी द्रोणिका के प्रभाव से देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश हो सकती है। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका तेलंगाना और उसके आसपास से तमिलनाडु तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button