व्यापार

एलन मस्क का एक्स डाउन, दुनिया भर में मची खलबली

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) में वैश्विक स्तर पर आउटेज दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म के डाउन होने की वजह से भारत सहित कई देशों के यूजर्स हुए प्रभावित हुए. डेटा सेंटर आउटेज की वजह से पोस्ट और फीड लोड नहीं हो रही. एक्स की तकनीकी टीम समस्या के समाधान में जुटी है.

X Down: अरबपति उद्योगपति एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शनिवार शाम को भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने अचानक काम करना बंद कर दिया. एक्स के इस आउटेज ने लाखों यूजर्स को प्रभावित किया, जिन्हें न तो अपनी फीड दिखाई दी और न ही वे कोई नया पोस्ट कर सके. एक्स पर कंटेंट लोड नहीं हो रहा था और यूजर्स लॉगइन के बाद एक खाली स्क्रीन देख रहे थे.

क्या थी समस्या?

फिलहाल, एक्स डाउन होने का सही कारण स्पष्ट नहीं है. हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है, “हमें जानकारी है कि कुछ यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं. हम डेटा सेंटर आउटेज का सामना कर रहे हैं और हमारी टीम इसे ठीक करने पर सक्रिय रूप से काम कर रही है.” यह बयान एक्स की ओर से शुक्रवार को जारी किया गया था. एक्स की यह समस्या 24 घंटे से अधिक समय से बनी हुई है.

भारत सहित कई देशों में असर

भारत, अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों में लाखों यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर जैसे प्लेटफॉर्म पर समस्याओं की रिपोर्ट की. वेबसाइट पर बताया गया कि शनिवार शाम तक 5,000 से अधिक यूजर्स ने एक्स के डाउन होने की शिकायत की. भारत में यह आउटेज खासतौर पर गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि एक्स अब केवल एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि राजनीतिक और व्यावसायिक संवाद का भी अहम जरिया बन गया है.

एक्स की विश्वसनीयता पर सवाल

एलन मस्क के स्वामित्व वाली यह माइक्रोब्लॉगिंग साइट पहले ही कई नीतिगत बदलावों, मॉडरेशन के मुद्दों और तकनीकी समस्याओं को लेकर आलोचना का सामना कर चुकी है. इस बार का आउटेज एक्स की विश्वसनीयता और तकनीकी स्थिरता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

एक्स के डाउन होने के बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड्स जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर साझा की. कई लोगों ने मीम्स, शिकायतें और तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि कैसे यह आउटेज उनके डिजिटल जीवन को प्रभावित कर रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button